हेल्थी टिप्स


इन बातों का ध्यान रखें 

• भूख न हो तो जबरदस्तीन खाएं हल्का - फुल्का या कोई मौसमी फल खा सकते हैं । - 

रात में भोजन करने के तुरंत बाद न सोएं । सोने से दो घंटे पहले भोजन करना चाहिए । 

भोजन उतना ही करें जिससे पेट में भारीपन महसूस न हो । भूख से कम खाएं व गरिष्ठ चीजें न लें । भोजन के बाद चाय , कॉफी या नींबू पानी के बजाय या लस्सी व छाछ पीएं ।

 तले - भुने आहार की मात्रा कम और ताजे फलों और सब्जियों की मात्रा ज्यादालें । - 

भोजन करने के तुरंत बाद पानी न पीएं । हाजमा बिगड़ सकता है । 

 हफ्ते में एक दिन उपवास रखें । इससे अंगों को कुछ अंतराल के बाद फिर से काम शुरू करने के लिए पर्याप्त आराम मिल जाता है 

अपनाएंगे यह उपाय तो मिलेगा आराम

 आयुर्वेद में स्नान को सर्वश्रेष्ठ माना गया है । ताजगी बढ़ती है । 
तेल से पैरों की मालिश करने से लाभ होता है ।

 दूध , अंगूर , खजूर , बेर , अनार , फालसा , अंजीर , गन्ना , जौ और चिरौंजी को लेना चाहिए । इससे थकान दूर होगी । शरीर में स्फूर्ति व ऊर्जा का संचार होगा । 
छाछ शरीर में ऊर्जा बढ़ाती है । पाचन बेहतर , थकान दूर होती है । 
नाश्ते के बाद गुनगुना पानी , लंच के बाद छाछ व डिनर के बाद दूध पीना फायदेमंद है ।

 गर्मी में ककड़ी खाने से पानी की कमी दूर होती है । तनाव दूर करने के लिए बेहतर तरीका योग है ।
 नियमित अनुलोम विलोम और प्राणायाम कर सकते हैं । इससे तनाव दूर होगा और ऊर्जा , स्फूर्ति बढ़ेगी ।

Post a Comment

0 Comments