1 . देर तक बैठे रहना
लगातार बैठे रहने से शरीर मेटाबॉलिज्म रेट पर प्रभाव पड़ता इससे किडनी को नुकसान पहुंचता है । कोशिश करें कि काम के बीच में थोड़ा समय निकालें और चलाफिरी करें ।
2 . ज्यादा नमक लेना
नमक का अधिक सेवन करने वालों को किडनी संबंधी रोग की आशंका बढ़ जाती है । ज्यादा सोडियम लेने से हाइपरटेंशन की आशंका बढ़ जाती है और किडनी को नुकसान हो सकता है ।
3 . कम पानी पीना
फिजिकल एक्टिविटी के अभाव में प्यास नहीं लगती । इसलिए लोग कम पानी पीते हैं । किडनी को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आवश्यक है ।
4 . स्मोकिंग करना
स्मोकिंग फेफड़ों के साथ किडनी को भी नुकसान पहुंचाती है । स्मोकिंग करने वाले लोगों के यूरिन में प्रोटीन होता है , जो किडनी की समस्याओं को बढ़ाता है । इसलिए धूम्रपान ना करें ।
5 . प्रोसेस्ड फूड रवाना
प्रोसेस्ड फूड में सोडियम और फॉस्फोरस अधिक होता है । जिन लोगों को किडनी की समस्या है , उन्हें फास्फोरस का सेवन नहीं करना चाहिए ।


0 Comments