1."युवाओं को चाहिए एक ऐसी सरकार, जो उनकी समस्याओं का समाधान कर सके, जो विकास पर ध्यान देकर उनके लिए रोजगार के अवसर दिला सके।(मोदी जी)
2."हम जनता का भरोसा टूटने नहीं देंगे और इक्कीसवीं सदी का भारत बनाएँगे।(मोदी जी)
3."सोने की चम्मच लेकर पैदा हुआ शख्स गरीबों का दर्द क्या समझेगा! गरीबों की कुटिया में जाकर उनके बच्चों को गोद में लेना और उनका भोजन कर जाने से ही गरीबी का बोध नहीं होता है।(मोदी जी)
4."गरीबी का ज्ञान उसे होता है, जो बिना कंबल के सर्द रातें गुजार चुका हो, ट्रेन में चाय बेचकर जीवन-यापन कर चुका हो।(मोदी जी)
5."मैं उत्तराखंड की माताओं को प्रणाम करता हूँ, जो अपने बच्चों को सेना में भेजती हैं और जिनकी शहादत से देश सुरक्षित है। देश की कोई भी ऐसी सीमा नहीं है, जहाँ पर उत्तराखंड के वीर सैनिकों ने शहादत न दी हो।(मोदी जी)
6."अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सिर्फ आभिजात्य वर्ग के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए है। ऐसे सैटेलाइट से दक्षेस देशों को गरीबी और निरक्षरता से लड़ने में मदद मिलेगी। इससे युवाओं के लिए संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।(मोदी जी)
7."भारत को और अधिक उन्नत उपग्रह विकसित करने चाहिए और अधिक भार वाले उपग्रह को प्रक्षेपित करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।( मोदी जी)
8."उत्तर प्रदेश और बिहार अगड़ों-पिछड़ों की राजनीति के चलते विकास की दौड़ में काफी पिछड़ गए हैं। यही वजह है कि देश को अनेक कद्दावर नेता देनेवाले ये राज्य आज बदहाल स्थिति में हैं।(मोदी जी)
9."जब तक उत्तर प्रदेश और बिहार विकास की दौड़ में आगे नहीं आएँगे, तब तक भारत विकसित नहीं हो सकता।(मोदी जी)
10."जिनके जीवन का उद्देश्य मोदी को बदनाम करना है, उन्हें तब भी संतोष नहीं होगा, जब दुनिया की हर कोर्ट और संस्था क्लीन चिट दे दे।(मोदी जी )
11."कोई शेर पाल रहा है तो कोई हाथी पाल रहा है। आम जनता को पालनेवाली सरकार चाहिए।(मोदी जी)
12."भाजपा को मिली शानदार जीत के श्रेय की सबसे पहली हकदार देश की 125 करोड़ जनता है और दूसरे, सन् 1952 से विकास के मुद्दे पर अपने आपको खपानेवाले भाजपा कार्यकर्ता हैं।(मोदी जी )
13."कश्मीर भारत का अविभाज्य हिस्सा है। मेरा मानना है कि वहाँ के लोगों की देश के संविधान में उतनी ही आस्था है, जितनी अन्य राज्य के लोगों की है। इसी तरह भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार उन्हें भी उतने ही हासिल हैं, जितने देश के अन्य नागरिकों को हैं।(मोदी जी)
14."हम कृषि क्षेत्र का रियल टाइम डाटा हासिल कर उसके अनुसार नीतियाँ और कार्यक्रम बनाएँगे। खाद्यान्न की कीमतों को सुव्यवस्थित रखने के लिए विशेषज्ञ फंड बनाया जाएगा।(मोदी जी)
15."मैं बदले और किसी के पीछे पड़ने की राजनीति में विश्वास नहीं करता, क्योंकि मैं खुद पिछले 10 वर्षों से इसका शिकार रहा हूँ।(मोदी जी)
16."इस बात का खयाल रखा जाए कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। अतः अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो कानून उसके खिलाफ अपने हिसाब से कदम उठाए; लेकिन यह काररवाई कानूनी तरीके से होनी चाहिए।(मोदी जी)
17."छोटे-छोटे कार्यों से ही देश बदल जाता है। इसमें सभी का साथ आवश्यक है। हम सब यह सोच लें कि छोटा काम भी देश के लिए करेंगे तो बदलाव को कोई नहीं रोक सकता।(मोदी जी)
18."आध्यात्मिक ऊँचाई का मतलब सिर्फ लँगोट पहनकर घूमना नहीं होता। बुनकरों की आर्थिक उन्नति, सभी को समान शिक्षा, सबको रोजगार और खुशहाल समाज भी आध्यात्मिक ऊँचाई का प्रतीक है।(मोदी जी)
19."काला धन सिर्फ कर-चोरी नहीं, बल्कि देशद्रोही प्रवृत्ति भी है। काला धन विदेशों में जमा होकर गैर-कानूनी एवं देशद्रोही गतिविधियों में खर्च होता है। इसे वापस लाना मेरी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता है।(मोदी जी)
20."काला धन वापस लाकर उसका आंशिक हिस्सा ईमानदार करदाताओं, खासकर वेतनभोगी करदाताओं को देंगे। यह जरूरी है कि हमारी कर-व्यवस्था ईमानदार करदाताओं को प्रोत्साहन देनेवाली हो।(मोदी जी )
21."खाद्य पदार्थों की जमाखोरी और कालाबाजारी करनेवालों पर सख्ती करें तथा मामले की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करें।(मोदी जी)
22."एक दशक से जैसे बेबुनियाद आरोप लगाए गए, जैसा कीचड़ मुझ पर उछाला गया, जैसा गाली-गलौज मुझे सहना पड़ा—वह था तो बहुत पीड़ादायक। वैसे तो सार्वजनिक जीवन में आरोप लगते हैं और कह सकते हैं कि यह एक पेशागत जोखिम है।(मोदी जी)
23."अगले एक-दो वर्षों में कड़े फैसले और कड़े उपायों की जरूरत है, ताकि देश में वित्तीय अनुशासन आ सके। इससे देश का विश्वास बहाल और मजबूत होगा।(मोदी जी)
24."हमने देश की बागडोर ऐसे समय में सँभाली है, जब पिछली सरकार ने कुछ नहीं छोड़ा। वे सब खाली करके गए हैं। देश का वित्तीय स्वास्थ्य रसातल में चला गया है। अल्प समय में हमारी सरकार के कुछ फैसले हो सकता है, सबको अच्छे न लगें।(मोदी जी )
25."यदि कठोर कदम नहीं उठाए गए तो वित्तीय स्थिति नहीं सुधरेगी। ऐसे में, ऐसे हर कदम उठाए जाने चाहिए, जिसकी हमें जरूरत है।(मोदी जी)
26."."राष्ट्रीय हित में कड़े फैसलों का समय आ गया है। हम जो भी फैसला करेंगे, वे शुद्ध रूप से राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर लिये जाएँगे।(मोदी जी)
27."भारत को आगे ले जाने के लिए मेरा सुझाव होगा कि यहाँ माइक्रोसॉफ्ट एवं एप्पल जैसी कंपनियाँ गठित करें, गूगल जैसी अपनी रचना करें(मोदी जी )
28."कश्मीर देश में एकमात्र ऐसा स्थान है, जहाँ पंडितों को धर्म के कारण बाहर किया गया।(मोदी जी)
29."कश्मीर सूफी परंपराओं की भूमि है। यह स्वार्थी हितों के कारण सांप्रदायिक रंग में रँग गई है।(मोदी जी )
30."सेना ने कभी धर्म या संप्रदाय की बात नहीं सोची, लेकिन कांग्रेस ने सेना को इस आधार पर बाँटने की कोशिश की।(मोदी जी)
31."गंगा की पवित्रता और शुद्धता की बात हमेशा मन को कचोटती थी कि यह कैसे साफ हो। शायद माँ हमें यह मौका देना चाहती हैं।(मोदी जी)
32."यदि शेक्सपियर को जानने के लिए लोग यूरोप जा सकते हैं तो कबीर, तुलसी, रैदास, बुद्ध, रहीम और बिस्मिल्ला खाँ को जानने के लिए काशी क्यों नहीं आ सकते हैं!(मोदी जी)
33."हम काशी को पर्यटन हब बना देंगे। टूरिज्म के जरिए इतने अधिक रोजगार पैदा किए जा सकते हैं कि दूसरे राज्यों के लोग यहाँ आने लगेंगे।(मोदी जी)
34."देश में एक कानून बनाने की आवश्यकता है। उस कानून में प्रावधान होना चाहिए कि जब देश में एक नया कानून तैयार हो तो बाकी कानून खत्म हो जाएँ।(मोदी जी)
35."कानून सरल और सामान्य व्यक्ति को शक्ति देनेवाले होने चाहिए। देश में कानूनों का जाल बन गया है, इसलिए परिवर्तन की आवश्यकता है।(मोदी जी)
36."इन कानूनों को खत्म करने के लिए भाजपा सरकार हर हफ्ते कानून में बदलाव का काम करेगी। अब सरकार नाम की मशीनरी के कायाकल्प की भी आवश्यकता है।(मोदी जी )
37."मैंने कभी भी अदालत का कक्ष नहीं देखा, क्योंकि मैंने कभी किसी कानूनी मामले का सामना नहीं किया, गलत पार्किंग के लिए भी कोई मामला नहीं। इस क्षेत्र का मेरे पास सीमित ज्ञान है—और एक तरह से यह अच्छा है।(मोदी जी)
38."अगर किसानों को मदद दी जाए तो निश्चित तौर पर पशु-पालन बढ़ेगा और उनमें खुशहाली आएगी; पर वधशालाओं को मदद पहुँचाकर पशुधन को जरखेज बनाने की साजिश की जा रही है। इस नीति के चलते किसान अपने पशुओं को वधशालाओं को बेचने के लिए विवश हैं। इसके दूरगामी दुष्परिणाम होंगे।(मोदी जी)
39."महात्मा गांधी ने साबरमती के तट से आंदोलन शुरू किया तो उन्हें ‘साबरमती का संत’ कहा गया। मुझे उसी साबरमती की सेवा का अवसर मिला। आज साबरमती के लिए जो काम किया गया है, वह पूरी दुनिया के सामने है। मेरी इच्छा गंगा के लिए भी कुछ सार्थक करने की है।(मोदी जी )
40."प्रयोग बहुत हो चुके हैं। अब तक केंद्र में आई सरकारों की गलत नीतियों की वजह से बरबादी भी बहुत हुई है। अब किसी प्रयोग की गुंजाइश ही नहीं बची।(मोदी जी)
41."यह धारणा गलत है कि लोग देश के लिए काम नहीं करना चाहते हैं। किसी भी सरकार में ज्यादातर अधिकारी देश के लिए कुछ करने की तमन्ना रखते हैं। वे काम के लिए तैयार रहते हैं। यह बात मैं प्रधानमंत्री के रूप में अपने अनुभव से कह सकता हूँ।(मोदी जी)
42."हमें गाँवों के विकास पर जोर देना होगा। क्या हम गाँवों के अंदर उद्योगों का जाल खड़ा नहीं कर सकते?गांव के जीवन में अगर हम बदलाव ला सकते हैं तो किसी का गांव छोड़ने का मन नहीं होगा(मोदी जी)
43."और कोरे वादों से गरीबी नहीं मिटती। जो पैदा ही सोने की चम्मच लेकर हुए हों, वे गरीब और गरीबी को क्या पहचानेंगे।(मोदी जी)
44."गुजरात एक तरफ रेगिस्तान से घिरा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान से। बावजूद इसके वहाँ किसानों के मुद्दे बहुत ही संजीदगी से सुलझाए जाते हैं।(मोदी जी)
45."हम सभी को साथ लेकर चलने में यकीन रखते हैं। हम सभी को लेकर परामर्श की स्वस्थ परंपरा का पालन करेंगे।(मोदी जी)
46."गुजरात छोड़ा था तो बहुत दुःख हुआ था। लगा था, घर से दूर हो गया; लेकिन हिमाचल प्रदेश में आकर दूसरा घर बन गया। मेरी कर्मभूमि रहा है हिमाचल।(मोदी जी)
47."गुजरात के शेर हमारे साथ रहते हैं, इसलिए शेरदिल हैं। वे पिंजरे में नहीं, जंगल में आजाद घूमते हैं।(मोदी जी )
48."हमें सादगी और अनुशासन को अपने जीवन में अपनाना होगा, तभी हम गुड गवर्नेंस दे सकेंगे।(मोदी जी)
49."हमारी सरकार की तीन प्राथमिकताएँ होंगी—गुड गवर्नेंस, विकास और भरोसा। आज देश में भरोसा टूट गया है। जवान बेटी को घर आने में देर हो जाए तो माँ-बाप परेशान हो जाते हैं। ऐसी स्थिति को बदलना है। वैसे, गुड गवर्नेंस एवं विकास के साथ भरोसा बेहद जरूरी है(मोदी जी)
0 Comments